झाझा: झाझा मुख्य बाजार में बिजली का तार टूटकर गिरा, दंपति समेत तीन लोग घायल, लोगों के बीच मचा हड़कंप
Jhajha, Jamui | Jun 30, 2026 झाझा मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक बिजली का तार टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पिपराडीह निवासी विक्रम रावत तथा पचकठिया गांव के कमलू नैया और उनकी पत्नी कविया देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झाझा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम रावत की गंभीर स्थिति को देखते