इटाढ़ी: बक्सर में कोयला राज्य मंत्री ने महागठबंधन को बताया 'लठबंधन', कहा- बिहार की जनता पर नहीं पड़ेगा कोई असर
Itarhi, Buxar | Sep 17, 2025 बक्सर में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने महागठबंधन पर कारा पलटवार किया। उन्होंने महागठबंधन को लठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि उस लठबंधन व गठबंधन से बिहार की जनता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बिहार की जनता ने 2005 से ही मन बना लिया। यही कारण है कि बिहार में लगातार 20 साल से एनडीए गठबंधन की सरकार है। यहां विकास का पर्व मनाया जाता है।