लूनकरनसर: 4 डीएलएम खेत में बने मकान में भीषण आग, नकद व सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
लूणकरणसर दुलमेरा गांव में खेत में बने एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की यह घटना चक 4 डीएलएम में श्योपाल सिंह के खेत की है, जहां खेत पर कार्य करने वाले काश्तकार राधेश्याम पंडित अपने परिवार के साथ निवास करते थे। घर में अचानक लगी आग में घरेलू सामान सहित नगदी जलकर राख हो गई।