सुरजपुर शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया गया। विद्यार्थियों ने हाथ धोने की सही विधि सिखी और हर दिन स्वच्छता, हर दिन सेहत का संकल्प लिया। बुधवार सुबह 10 बजे उन्होंने सीखा कि कैसे साबुन और पानी से हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक रगड़ना है। जिसमें हथेलियों नाखूनों और उंगलियों के बीच की सफाई शामिल हैं।