मंगलवार को सतना मे लगभग एक घंटे की तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। थोड़ी ही देर की बारिश में शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश रुकने के बाद भी सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।नजीराबाद मे ऑटो अनियंत्रिट हो पलटा।