कंडाघाट नगर पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है। मोनिका पंडित को अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा को उपाध्यक्ष चुने जाने के साथ ही नगर पंचायत की कमान पूरी तरह भाजपा समर्थित नेतृत्व के हाथों में आ गई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल ढाई वर्ष का रहेगा, जिसमें क्षेत्र के विकास को नई गति देने और जनहित के बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा समर्थित इस टीम से कंडाघाट में विकास की नई लहर उठने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
निर्धारित रोटेशन के तहत ढाई वर्ष बाद रजीता सूद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि रवि सेठी उपाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसे लेकर संगठन और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मजबूत नेतृत्व के साथ कंडाघाट में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी और नगर पंचायत में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
Solan, Solan | Jul 28, 2026