बाढ़: हिंदू आस्था का महापर्व छठ पूजा 'नहाए खाए' के साथ शुरू, बाढ़ के उमानाथ घाट पर महिलाओं ने गंगा में किया स्नान
Barh, Patna | Oct 25, 2025 हिंदू आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर आज शनिवार को नहाए खाए के दिन दूर दूर से छठव्रती महिलाएं सैकड़ों की संख्या में सुबह 8 बजे बाढ़ के सुप्रसिद्ध उमानाथ घाट पर गंगा नदी में स्नान के लिए पहुंची। छठव्रतियों ने गंगा में स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की।