माखन नगर: बर्रा टोला में 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह भी शामिल हुए
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 20, 2026
माखननगर क्षेत्र के ग्राम बर्रा टोला स्थित जय श्री सिद्ध बाबा दरबार परिसर में 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की।