कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा स्मार्ट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने हेतु एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में सभी थानों के विवेचना अधिकारियों को अत्याधुनिक टैबलेट उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
इस कदम से न केवल विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होगा, बल्कि स्मार्ट पुलिसिंग को भी नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) जैसे नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी यह तकनीकी सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
@Uppolice
Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jun 12, 2026