दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने पास्को एक्ट के 5 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार और भेजा जेल।
शाहजहांपुर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत 5 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नवयापर गांव निवासी विजेंद्र यादव उर्फ धुरी यादव है। इसके विरुद्ध शाहजहांपुर थाना में कांड संख्या 65/21 के तहत एक नाबालिक से छेड़खानी करने का आरोप दर्ज है। पुलिस इसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष बमबम कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा वारंट निकला हुआ था।