माधौगढ़: माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में ओलावृष्टि हुई, किसान परेशान
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के मिगनी,डिकौली,रुद्रपुरा,जमरेही,असहना एवं अन्य गांव में ओलावृष्टि हुई है,जिसमे किसानों की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गई है,तेज हवाओं के साथ बारिश तूफान फिर ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरों की मुस्कान छिन ली है, दिन समय लगभग 4:50 मिनट पर हुई ओलावृष्टि से लोग परेशान हुए है। किसानों की सैकड़ों बीघा खेत में खड़ी फसल नष्ट हो गई है।