ऊंचाहार: गौतमन का पुरवा शहजादपुर गाँव में बांस की कोठियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के गौतमन का पुरवा शहजादपुर गाँव में बुधवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत की पराली से फैली आग ने बांस की कोठियों को अपनी जद में ले लिया, आग का प्रकोप देखकर लोगों के हाथ पांव फूल गए, जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल ने मौके पर पहुंचकर सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी,फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।भारी नुकसान हुआ है।