कलान: बारात से लौट रहे तीन युवकों की सुग सुगी गांव के मोड़ पर बाइक पिकअप से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल
जलालाबाद/शाहजहांपुर। हरदोई क्षेत्र से बारात में शामिल होकर लौट रहे तीन युवकों की बाइक बुधवार सुबह करीब छह बजे शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव सुग सुगी के पास एक पिकअप से भिड़ गई। हादसे में ग्राम सनाय निवासी रामकुमार सक्सेना की मौत हो गई, जबकि गोविंद सक्सेना और जयवीर माथुर गंभीर रूप से घायल हो गए