पीपलदा: इटावा क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Dec 10, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार शाम पोने 6 बजे प्रेस नोट में बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर अभिषेक पुत्र सत्यनारायण को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।