सोहागपुर: नगर की पुरानी बस्ती में सत्यम वीडियो के पास गौ सम्मान आह्वान अभियान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नगर के पुरानी बस्ती स्थित सत्यम वीडियो के पास गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूज्य राघव महाराज जी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने कथा स्थल पर पहुँचकर श्रद्धालुओं को अभियान का उद्देश्य विस्तार से समझाया। इस दौरान गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।