कल्याणपुर: लदौरा में पिकअप की टक्कर से दो महिलाएं हुईं घायल
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पूसा से कल्याणपुर मुख्य पथ के लदौरा के समीप एक अनियंत्रित पिकअप से सड़क किनारे दो महिला को ठोकर मार दी।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसको इलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर भेजा गया।जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।उक्त जानकारी गुरुवार को 6 बजे दी गई।