देवघर: बंधा न्यू कॉलोनी में मिक्सी चलाते समय महिला को लगा करंट, गंभीर रूप से हुई जख्मी
बंधा न्यू कॉलोनी में मिक्सी चलाने के क्रम में गुरुवार सुबह 8:00 बजे एक महिला को करंट लग गया जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया इस संबंध में महिला के पति अमित चौधरी ने बताया कि प्रीति किचन में मिक्सी चलाने के लिए गई थी तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से करंट पूरे तार में फैल गया जिसकी चपेट में आने से प्रिती जख्मी हो गई।