मदनपुर: घोड़ा डिहरी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन, गांव भक्ति में डूबा
मदनपुर प्रखंड के घोड़ा डिहरी गांव में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सह महायज्ञ का छठा दिन भव्य आयोजन शुरू हुआ, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में वृन्दावन से पधारे महर्षि रविकांत जी महाराज द्वारा प्रतिदिन देर रात्रि तक भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।