खरगोन। आंधी-बारिश के कारण पिछले दो दिनों से मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। बुधवार को मौसम साफ होते ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जिससे एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज धूप के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया और लोग पसीने से तरबतर नजर आए।