चंदनकियारी: झालबरदा में स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शिलान्यास, अब गाँव में ही मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
चंदनकियारी प्रखंड के सुदूरवर्ती बदुआ (झालबरदा) क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आज रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया है। समय लगभग साढ़े 4 बजे बताया गया कि यहाँ 15वें वित्त आयोग की मद से बनने वाले नए स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इसका उद्घाटन विधायक उमाकांत रजक के पुत्र मुकेश कांत रजक ने नारियल फोड़कर किया।