तारानगर: तारानगर में अम्बेडकर जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह, एमएलए बुड़ानिया की मुख्यातिथ्य में पण्डरेऊ टिब्बा में हुआ कार्यक्रम
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के मुख्यतिथ्य में तारानगर विधानसभा क्षेत्र के गाँव पण्डरेऊ टिब्बा में सविंधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।वहीं उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया।