मंझिआंव: मझिआंव में सड़क विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प, सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन घायल
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के सकरकोनी गांव में सड़क विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक तौहीद आलम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की जूही प्रवीण (28) और 65 वर्षीय शौकत अली खान भी घायल हुए हैं। घायल तौहीद आलम खान ने आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे पक्ष को भूमि देकर बसाया था, लेकिन