गनाेड़ा: ग्राम पंचायत झांतला के खोडियार माता मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बढ़ाने और सुरक्षा का किया आव्हान
ग्राम पंचायत झांतला के खोडियार माता मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर 12 बजे पौधा रोपण कर विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच प्रशासक, सहित पूर्व सरपंच कांतिलाल कटारा, उप सरपंच गौतमलाल,और ग्राम पंचायत के वार्ड पंच और ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा का आव्हान किया गया।