पटियाली: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़का के समीप बाइक और मोपेड की भिड़ंत, हादसे में पांच लोग हुए घायल
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़का के निकट शुक्रवार को बाइक और मोपेड के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार कुल पांच लोग घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार हुआ।