मिर्ज़ापुर: पड़री के बरजी मुकुंदपुर हाईवे के पास खेत में गेहूं की मड़ाई कर साइकिल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
पड़री थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव के हाईवे पर बुधवार की सुबह लगभग 11:30 बजे पडरी थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शब्बीर पुत्र स्वर्गीय मोबीन जो की खेत में गेहूं की मड़ाई करके साइकिल से घर आ रहे थे। अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह मौके पर गिर गए और उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।