जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, सुचारु और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण हों, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण प्रभावी ढंग से संपन्न हो।