खरगौन: खरगोन: बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, इलाज के दौरान मौत; नाबालिग आरोपी हिरासत में, उम्र की जांच जारी
खरगोन जिले के टांडा बरुड थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी मौत का मामला सामने आया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर की है। गुरुवार रात हुई इस वारदात में एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे किशोर न्यायालय में पेश किया है।