बांका: शिवाजी चौक के पिपरानाथ महादेव मंदिर में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई
Banka, Banka | Feb 2, 2026 शहर के शिवाजी चौक स्थित पिपरानाथ महादेव मंदिर में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में हुई।