पटना ग्रामीण: पटना में गांधी मैदान के निकट एकता भवन परिसर में पटना हाट और पार्किंग का निर्माण होगा, पटना DM ने दी जानकारी
पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने रविवार शाम करीब 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के अनुरूप सभ्यता द्वार को पूर्व की ओर से नवनिर्मित पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर से एकता भवन से जोड़ा जाएगा। गांधी भवन के निकट एकता भवन परिसर में पटना हाट और पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।