बीना: ग्राम महेरा में नरवाई की आग से तबाही, घर जलकर खाक, महिला झुलसी, मवेशियों की जलकर मौत
Bina, Sagar | Apr 22, 2026 शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद खेतों में नरवाई जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। और अब इस लापरवाही की भारी कीमत एक गरीब परिवार को चुकानी पड़ रही है। खीमलता थाना क्षेत्र के ग्राम महेरा में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। खेत की नरवाई में लगाई गई आग अनियंत्रित होकर पास के कच्चे मकान तक पहुंच गई।