किस्को: किस्को में लाह की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण, 100 किसानों को 90% अनुदान पर उपकरण वितरित
किस्को स्थित एफपीसीएल के प्रशिक्षण भवन में प्रदान एवं झास्कोलैम्पफ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार शाम 4 बजे हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाह खेती को प्रोत्साहित करना एवं किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादन के लिए तैयार करना था। इस दौरान लाह खेती को बढ़ावा देने के लिए कुल ₹5,70,000 की अभिसरण राशि से 90 प्