आगामी 03 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर आज जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन कोल्हन विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। मैट्रिक परीक्षा हेतु कुल 53 परीक्षा केंद्र निर्धारित है, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।