कानपुर: एसीपी ऑफिस से 50 कदम की दूरी पर तीन दुकानों की दीवार तोड़कर 50 हजार नकदी और दो गत्ता काजू की चोरी
कलेक्टर रेंज एसीपी कार्यालय के पास नयागंज में चोरों ने तीन दुकानों की दीवार तोड़कर50 हजार की नकदी और माल पार कर दिया।घटना मंगलवार देर रात की है बुधवार सुबह 9:00 बजे दुकान पहुंचे मार्क को घटना का पता चला। सूचना पर काफी व्यापारी एकत्रित हो गए चोरी हुए माल में से 50000 की नगदी और दो गत्ता काजू चोरी हुए हैं।