मोहनपुर: अंबा गांव में पुलिस ने नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करते दो युवकों को किया गिरफ्तार
सोनारायथाड़ी थाना क्षेत्र के अंबा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से नशीला पदार्थ की पुड़िया भी बरामद किया हैं ।गिरफ्तार आरोपियों को रविवार के दोपहर 2:00 बजे स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया ।