झालरापाटन: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई, झालावाड़ अस्पताल में भर्ती, होश आने पर भी कुछ नहीं बता पा रहा
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती हुए एक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक का उपचार अस्पताल के आईसीयू में जारी है। उसे होश आ गया है, लेकिन वह अपनी पहचान या घटना के बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। आईसीयू स्टाफ ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि करीब चार दिन पहले पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था।