भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का हुआ अपहरण, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर थाने में परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है की बीते 5 जून को शौच करने के लिए किशोरी घर के बाहर गई थी। इस दौरान सिवान जिला के गुठनी खाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी अंकुश माझी रीता देवी अवधेश माझी और मुन्ना माझी ने किशोरी का अपहरण कर लिया।