प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौली गांव स्थित दुलारो सती स्थान मंदिर परिसर में सोमवार को दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।माथे पर कलश धारण किए कुंवारी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा म