गुना नगर: पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ निशुल्क विवाह समारोह, पांच जोड़ों के निशुल्क विवाह कराए गए संपन्न
गुना में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर महंत सियाराम दास महाराज के निर्देशन में निशुल्क विवाह सम्मेलन हुआ। आयोजन समिति के प्रमोद सिंह जाट, संजय सिंह गौर, अर्जुन सिंह जाट ने बताया, जरूरतमंद परिवारों के 5 कन्याओं का विवाह निशुल्क संपन्न कराया गया। पांच जोड़ों को भेंट स्वरूप घर गृहस्ती का सामान प्रदान किया गया। आयोजन में वधू पक्ष के लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे।