ललितपुर: ग्राम जैरवारा में जानवरों को शिकार बना रहे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम जैरवारा स्थित तालाब में कई महीनो से जानवरों को अपना शिकार बना रहे मगरमच्छ को स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय पशुपालकों ने राहत की सांस ली है। वहीं घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।