लखनऊ के महीगवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार टैक्सी/विक्रम पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पहाड़पुर चौराहे पर शिफा क्लिनिक के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार रायसिंहपुर निवासी 40 वर्षीय साबरीन पुत्र अजीज बीकेटी की ओर से आ रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।