सरधना: नगला ऑर्डर गांव में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस ने महिलाओं से किया संवाद
सरधना थाना क्षेत्र के गांव नगला ऑर्डर स्थित जूनियर हाई स्कूल में सशक्त नारी प्रदेश समृद्ध के अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई इसी के साथ महिला आपात नंबरों की जानकारी भी साझा की गई