बहुउद्देशीय सभागार धोरैया में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आमोद कुमार के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उनकी कार्यशैली और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई.मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अहसन, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे