भोरे: स्लोका इंटरनेशनल स्कूल की बाउंड्री गिरने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, कृषि पदाधिकारी व दो संवेदक आरोपित
भोरे थाना क्षेत्र में 15 दिनों पूर्व स्लोका इंटरनेशनल स्कूल की बाउंड्री वॉल जमीन दोज होने के मामले में स्थल जांच के बाद भोरे पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर पुलिस ने कृषि पदाधिकारी और दो संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें कि 15 दिनों पूर्व कृषि विभाग की खाली जमीन में चार दिवारी का निर्माण कार्य संवेदक के द्वारा कराया जा रहा था।