गुरारू: मथुरापुर बाजार के मारपीट मामले में दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज, 18 नामजद
Guraru, Gaya | Jul 2, 2026 थाना क्षेत्र के रानी बाजार तकिया एवं मथुरापुर गांव के बीच हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से गुरारू थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से रानी बाजार तकिया निवासी मो. सुहैल के आवेदन पर गुरारू थाना कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया है।