शमशाबाद: ऑनलाइन फॉर्म में त्रुटि से छात्रा का भविष्य खतरे में, मेरिट में आने पर भी प्रवेश से वंचित
शमशाबाद मे तहसील कुरवाई के ग्राम मदऊखेड़ी निवासी हरिओम अहिरवार की प्रतिभावान पुत्री सलोनी अहिरवार, सिस्टम की लापरवाही का शिकार हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (2025-26) में सलोनी ने 77.50 अंक प्राप्त किए, जो अनुसूचित जाति (SC) के कट-ऑफ (76.25) से अधिक हैं। बावजूद इसके, उसका चयन नहीं हो सका क्योंकि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय शमशाबाद के संचालक ने उसकी