बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में 22 दिसंबर की रात एक घर में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित मोहम्मद कलीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(a) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात अर्टिगा कार कैद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।