प्रयागराज: प्रयागराज में 24 फरवरी की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का बदला समय, अब 9 मार्च को होगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )गुलाब देवी ने बताया कि 24 फरवरी को हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित की गई है,प्रयागराज में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के कारण श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं यातायात प्रबंधन की दृष्टि से 24 फरवरी को होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित किया गया है जबकि यह परीक्षा 9 मार्च को आयोजित होगी।