प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में गंगा संकुल टेंट सिटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
महाकुंभ मेला क्षेत्र के गंगा संकुल टेंट सिटी में आज शुक्रवार को आग लग गई।घटना से मौके पर हड़कंप मच गया तथा एफएस वैदिक टेंट सिटी यूनिट द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर फायर बुलेट वह एमएफ से पंपिंग कर आग को करीब 5:00 बजे तक बुझा दिया गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।लेकिन टेंट जलकर राख हो गया है।