प्रयागराज: यमुनापार क्षेत्र में महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से बाइक गैंग के सदस्य कर रहे अवैध वसूली, वीडियो हो रहा वायरल
महाकुंभ मेले में देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं,जबकि भीड़ बढ़ जाने की वजह से प्रशासन द्वारा गाड़ियों को पार्किंग स्थल पर रोक दिया जा रहा है,जहां से शटल बस के माध्यम से श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है जबकि ऐसे स्थान पर बाइक गैंग सक्रिय हुआ है जहां पर श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।