प्रयागराज: महाकुंभ के अमृत जल से केंद्रीय कारागार के बंदियों ने किया स्नान, सरकार का जताया आभार
प्रयागराज के संगम तट पर चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं,ऐसे में सरकार द्वारा अच्छी पहल की गई है,जिसमें केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदियों को भी अमृत जल से स्नान करने का सौभाग्य मिला है,आज शुक्रवार को जेल प्रशासन द्वारा या व्यवस्था की गई थी,इस दौरान बंदियों ने सरकार का आभार जताया है।